फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly man who went out to graze goats dies after falling into a ditch

Chamba News: बकरियां चराने के लिए निकले बुजुर्ग की खाई से गिरकर मौत

Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly man who went out to graze goats dies after falling into a ditch
चंबा। बकरियां चराने के लिए घर से निकले धरवाला क्षेत्र के 63 वर्षीय बुजुर्ग की खाई से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरो राम पुत्र मोहरी राम गांव सुलह, डाकघर राड़ी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि चतरो राम रोजाना की तरह बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि बुजुर्ग की खाई से गिरने के कारण मृत्यु हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed