फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly jumped into Ravi river from balu bridge, Put slippers and eighty rupees on the bridge before jumping, police launched search operation

बालू पुल से बुजुर्ग ने रावी नदी में लगाई छलांग

Wed, 18 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Elderly jumped into Ravi river from balu bridge, Put slippers and eighty rupees on the bridge before jumping, police launched search operation
चंबा। बालू पुल से बुजुर्ग ने बुधवार को रावी नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर चौकी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से लापता बुजुर्ग को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। नदी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की पहचान प्रकाश (65) पुत्र जगत राम निवासी मोहल्ला धड़ोग तहसील चंबा के रूप में हुई है। प्रकाश बुधवार को सुबह के समय बालू पुल के ऊपर टहल रहा था। पुल रिपेयर कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। इसके चलते उसके ऊपर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि वह काफी देर तक पुल पर टहलता रहा। इसके बाद अचानक पुल से रावी नदी में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाता देख कुछ लोग बचाने के लिए भागे लेकिन वह नदी में बह गया। प्रकाश ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपनी चप्पलों को पुल के ऊपर उतार दिया। साथ ही अस्सी रुपये भी निकालकर चप्पलों के ऊपर रख दिए। पुलिस का सर्च अभियान जारी है। साथ ही बुजुर्ग के नदी में छलांग लगाने के कारणों को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि रावी नदी में एक बुजुर्ग द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस लापता की तलाश करने में जुटी हुई है। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed