फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly disappointed with increase in rates of respect, smart and green cards

Chamba News: सम्मान, स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की दरें बढ़ाने से बुजुर्ग निराश

Sun, 18 Aug 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly disappointed with increase in rates of respect, smart and green cards
चंबा। परिवहन निगम प्रबंधन ने सम्मान, ग्रीन और स्मार्ट कार्ड की दरें बढ़ा दी हैं। इससे बुजुर्ग काफी निराश हैं। उनका कहना है कि निगम प्रबंधन ने सम्मान कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये से बढ़ाकर राशि सौ रुपये कर दी है।
विज्ञापन

कार्ड पर मिलने वाली सुविधा की अवधि एक साल घटा दी गई है। उन्होंने कहा कि सम्मान, स्मार्ट और ग्रीन कार्ड पर दी जा रही सुविधा की अवधि कम होने से लोग निजी बसों को तवज्जो देने लगेंगे। इससे भी निगम की आय कम होगी। उन्होंने कहा कि पहले कार्ड बनाने का शुल्क पचास रुपये था। इसकी अवधि दो साल थी। अब सौ-सौ रुपये में पहले कार्ड बनाओ और एक साल तक ही उस कार्ड की अवधि रहेगी।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, दलीप सिंह, सीता राम और केशव लाल ने कहा कि सम्मान, स्मार्ट कार्ड और ग्रीन कार्ड की दरें बढ़ाने से लोगों को दिक्कतें पेश आएंगी। उन्हें हर साल कार्ड बनाने के लिए एचआरटीसी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। उन्होंने सरकार से सम्मान, स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की दर और अवधि पुरानी व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सम्मान, स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की दरें बढ़ाई गई हैं। कार्ड की अवधि भी कम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed