फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly couple living in a tent will now get a roof over their heads.

Chamba News: तंबू में गुजारा कर रहे बुजुर्ग दंपती को अब मिलेगी छत

Thu, 08 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple living in a tent will now get a roof over their heads.
घर ढहने के बाद दो बरसातों से प्लास्टिक के तंबू में रह रहे किशन सिंह और शांति देवी
विज्ञापन

मंदिर की सराय में ठहरने पर बनी सहमति, एसडीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासनिक टीम
पंचायत उपप्रधान ने बुजुर्ग दंपती के लिए दो बिस्वा जमीन देने की पेशकश की

संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। नैनीखड्ड पंचायत के टिकरी गांव में घर ढहने के बाद करीब दो बरसातें प्लास्टिक के तंबू में गुजारने को मजबूर बुजुर्ग दंपती किशन सिंह और शांति देवी के लिए प्रशासन ने पहल की है।
एसडीएम भटियात के निर्देश पर नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी, रीडर रजनीश राणा और ग्राम पंचायत नैनीखड्ड के उपप्रधान अंकित महाजन मौके पर पहुंचे। टीम ने दंपती से मुलाकात कर उनकी स्थिति और अब तक मिली सहायता की जानकारी ली। संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला में यह मामला प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन

दंपती के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था को लेकर भी मौके पर चर्चा की गई। प्रशासन ने पंचायत भवन नैनीखड्ड अथवा साथ लगते मंदिर की सराय में ठहराने का विकल्प दिया। दंपती ने पंचायत भवन में रहने से इन्कार कर मंदिर की सराय में रहने पर सहमति जताई है। नायब तहसीलदार ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट प्रशासन को भेजने और दंपती को हरसंभव फौरी राहत उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती की स्थिति को देखते हुए पंचायत उपप्रधान अंकित महाजन ने अपनी ओर से दो बिस्वा जमीन देने की पेशकश भी की है। इससे स्थायी आवास की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना बनी है। बताया गया कि महिला के मायका पक्ष के पास जमीन है, लेकिन दंपती वहां जाना नहीं चाहता। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ही रहने की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दो बरसातों से तंबू में रह रहे बुजुर्ग दंपती को फिलहाल ठिकाना मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन की ओर से आगामी कार्रवाई जारी है। अब स्थायी आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी ने बताया कि उनकी अगुवाई में टीम दंपती से मिली है। दोनों ने पंचायत भवन में रहने से मना कर दिया है। दंपती ने मंदिर की सराय में रहने को हामी भरी है। आगामी कार्रवाही विभाग की ओर से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed