फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elder accused of kidnapping minor younger sister

Chamba News: बड़ी पर नाबालिग छोटी बहन के अपहरण का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elder accused of kidnapping minor younger sister
चंबा। चुराह उपमंडल के तहत एक गांव में भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर बहला-फुसला कर नाबालिग छोटी बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाई ने बहन के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के छह वर्ष बाद वह दो बच्चों को छोड़कर कांगड़ा चली गई और पति से तलाक ले लिया। इसके बाद कांगड़ा से घर लौट आई और एक माह तक रही।

बताया कि 28 सितंबर, 2023 को वह छोटी बहन को बस में बैठाने का बहाना बनाकर चंबा ले गई। जब भाई ने चंबा जाकर छोटी बहन की तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसके बड़ी बहन को फोन कर छोटी बहन के बारे में पूछा तो बताया कि वह उसके साथ नहीं है। वह टाल-मटोल करने लगी। इसके बाद भाई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed