फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight sheep and goats killed by bear, 5 missing

Chamba News: भालू ने मार डालीं आठ भेड़-बकरियां, 5 लापता

Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight sheep and goats killed by bear, 5 missing
भेड़ पालक ने प्रशासन से अपने नुकसान के बदले में लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर किया नुकसान का आकलन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की पूलन पंचायत में नीनस नामक स्थान पर भालू ने आठ भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि पांच भेड़-बकरियां जंगल में भाग गईं। इनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों की तलाश में जंगल में भटकता रहा लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिला। यह घटना मंगलवार शाम के समय घटी। भेड़पालक जोगिंदर कुमार पुत्र कौर निवासी गांव पालन अपनी भेड़-बकरियों को वहां चरा रहा था। उसी दौरान भालू आ गया और भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। झुंड में अफरा-तफरा मच गई। जब तक वह भालू को भगाते, तब तक आठ भेड़-बकरियां मारी जा चुकी थीं। पूलन पंचायत के चुने नव निर्वाचित प्रधान अंग्रेज कपूर ने बताया कि इस घटना के बारे में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित भेड़पालक को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए। पशु धन से ही भेड़पालकों के परिवारों का भरण-पोषण होता है। ऐसे में उनके पशु धन का नुकसान मतलब उनकी आजीविका पर नुकसान होना है। उन्होंने वन विभाग से भी मांग की है कि जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्र से दूर रखने के प्रबंध किए जाएं, क्योंकि इन जानवरों के हमले काफी बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed