फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight school children referred to medical college, treatment will be free

Chamba News: आठ स्कूली बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर, मुफ्त होगा इलाज

Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eight school children referred to medical college, treatment will be free
चंबा की रामापा लोअर  जुलाहकड़ी में नौनिहालों के  स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टी
चंबा। राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला लोअर जुलाहकड़ी के आठ विद्यार्थी विशेषज्ञ से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। इनमें तीन बच्चे त्वचा, दो कान, दो दांत और एक बच्चा सही तरीके से बोल नहीं पा रहा था। अब इनका पूरा इलाज मुफ्त होगा।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन दोनों पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। करीब 67 बच्चों में सिर से लेकर पांव तक हर बीमारी की स्क्रीनिंग की गई। इसमें आठ बच्चे विभिन्न बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित मिल। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके लिए इन बच्चों को येलो रेफर कार्ड भी दिया गया है। जिसे दिखाने पर उन्हें लाइन में खड़े नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा सहित अन्य ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि आरबीएसके के तहत जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें जो भी बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित मिल रहे हैं, उनका मुफ्त इलाज करने की व्यवस्था भी इसी कार्यक्रम के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed