{"_id":"621f9a9505ec15442240bef7","slug":"eight-loan-holders-declared-defaulters-for-non-payment-of-loans-chamba-news-sml4013031166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुकाने पर आठ ऋण धारक डिफाल्टर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज न चुकाने पर आठ ऋण धारक डिफाल्टर घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कुछ लोगों ने वाहनों की खरीद के लिए कई साल पहले लिया ऋण आज तक नहीं चुकाया है। ऐसे लोगों को अब एससी/एसटी कॉरपोरेशन ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। हालांकि, कॉरपोरेशन की ओर से नियमित रूप से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन, अभी तक नियमित रूप से ये ऋण धारक किस्त की अदायगी नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब दस से 15 साल पहले इन लोगों ने वाहन खरीदने के लिए ऋण लिया है।
जानकारी के अनुसार हिम स्वावलंबन योजना के तहत निगम की ओर से पचास हजार से अधिक योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके तहत लोग जहां वाहनों की खरीद करते हैं वहीं, अन्य परियोजनाओं के माध्यम से अपना स्वरोजगार भी शुरू करते हैं। निगम के माध्यम से चंबा में 16 लोगों ने इस योजना के तहत ऋण लिया है। इनमें से आठ ऋण धारकों ने अपनी राशि चुका दी है जबकि आठ लोगों को निगम ने डिफॉल्टर घोषित किया है। ऋण धारकों ने पिकअप, मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की खरीद की है।
अगर जल्द वे ऋण की किस्त नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सरकार ने ऋण धारकों को राहत देते हुए एक साल के लिए एकमुश्त ऋण भुगतान योजना शुरू की थी। इसकी अवधि 28 जनवरी को समाप्त हो गई है। एससी/एसीट कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक मान सिंह जरयाल ने बताया कि ऋण की राशि न चुकाने पर जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।