फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight crores spent, still no Doppler radar

आठ करोड़ किए खर्च, फिर भी नहीं लगा डाप्लर रडार

Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight crores spent, still no Doppler radar
खज्जियार (चंबा)। बादल फटना, तूफान या फिर बारिश होने का सटीक पूर्वानुमान देने की योजना जिले में धरी की धरी रह गई है। वर्ष 2021 में आठ करोड़ खर्च करने के बावजूद खरीदी गई मशीनरी भटियात विधानसभा क्षेत्र में गलने-सड़ने की कगार पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके अभी तक प्रदेश का दूसरा डाप्लर रडार चंबा जिले के जोत में स्थापित नहीं हो पाया है। इससे वर्तमान समय में भी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की जानकारी पर ही जिलावासियों को निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में पहला डाप्लर रडार शिमला के कुफरी में स्थापित किया गया है। मौसम संबंधी जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से जिले के जोत में भी डाप्लर रडार स्थापित करने की योजना बनी। इसके तहत बाकायदा उपकरण भी खरीद लिए गए। कयास लगाए जा रहे थे कि दिसंबर 2021 तक रडार काम करना आरंभ कर देगा। बावजूद इसके अभी तक डाप्लर रडार काम करना तो दूर की बात है इसका स्ट्रक्चर तक स्थापित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर जोत स्थित है। पर्यटन स्थल समुद्र की सतह से 2,286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जोत में प्रस्तावित रडार 100 किमी के दायरे में 360 डिग्री एंगल पर कार्य करेगा। यह हिमालय समेत चारों दिशाओं के मौसम पर नजर रख सकेगा। इससे हवा की गति, दिशा, तापमान और आर्द्रता की महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद जोत में डाप्लर रडार स्थापित करवाया जाएगा जिससे मौसम की पल-पल की जानकारी हासिल हो सके।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही जोत में डाप्लर रडार स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed