फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eid ul Fitr festival will be celebrated in Chamba today

Chamba News: चंबा में आज मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार

Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr festival will be celebrated in Chamba today
चंबा में आज मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार
विज्ञापन

बाथरी (चंबा)। ईद उल फितर का त्योहार वीरवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से जिला चंबा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके तहत जिले की विभिन्न मस्जिदों में वीरवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देंगे। प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस त्योहार के लिए प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने बधाई दी है। बट्ट ने कहा की ईद उल फितर का त्योहार त्याग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हमें दूसरों की भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। बट्ट ने समुदाय के लोगों से ईद की नमाज से पहले समय पर फितराना और जकात भी अदा करने का आह्वान किया। बट्ट ने कहा कि चुराह के खुशनगरी में स्थित जामा मस्जिद में वीरवार सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed