फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Educational institutions will be named after martyrs: Pathania

शहीदों के नाम से होगा शिक्षण संस्थानों का नामकरण : पठानिया

Thu, 19 Jan 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions will be named after martyrs: Pathania
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम से शिक्षण संस्थानों का नामकरण किया जाएगा। जिन स्कूलों में शहीदों ने कभी शिक्षा ग्रहण की थी, उन स्कूलों के नाम शहीदों के नाम से रखे जाएंगे जिससे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक अहम दिन होता है। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य स्कूली गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। कहा कि चुवाड़ी-जोत सड़क को डबल लेन करने के लिए 20 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिहुंता-लाहडू सड़क को एक वर्ष के भीतर डबल लेन बनाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21,000 हजार रुपेय देने का एलान किया। समारोह के दौरान स्कूली छात्रों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed