फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Education week concludes in Leswin School

Chamba News: लेसवीं स्कूल में शिक्षा सप्ताह का हुआ समापन

Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Education week concludes in Leswin School
चुराह (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में शिक्षा सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। आठ अगस्त को शुरू हुए इस सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के टीजीटी अध्यापक यूथ एवं इको क्लब इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय लेसवीं में पूरे सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों टीचिंग लर्निंग मैटीरियल डे, फाउंडेशनल लिटरेसी एवं स्पोर्ट्स डे, कल्चर डे, स्किल एंड डिजिटल इनिशिएटिव डे, इको क्लब एंड मिशन फॉर लाइफ, कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट डे पर चर्चा की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, टीचिंग लर्निंग मैटीरियल बनाने, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, शपथ, रैली, एवं जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अध्यापक सुभाष चंद ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है। शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी राम ने की। अध्यापक पवन शर्मा , कुलदीप चौहान, धर्म सिंह, मुनीष शर्मा, गुरदित्ता, शिव कुमार, रोशन लाल, ओधी देवी और रेखा उपस्थित रहे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed