फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   e Ghari-Ahla road declared heritage route

धूप घड़ी-आहला सड़क हेरिटेज मार्ग घोषित

Sat, 21 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
e Ghari-Ahla road declared heritage route
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के लोगों को वहां की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देने के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त डीसी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने डलहौजी की ठंडी सड़क का कुछ भाग, पंचपुला मार्ग और बकरोटा में धूप घड़ी से आहला तक राउंड मार्ग को हेरिटेज मार्ग घोषित किया। राउंड मार्ग को टैगोर मुद्रिका मार्ग का नाम भी दिया। यहां उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर की मूर्ति का अनावरण किया। कला एवं लेखक मंच डलहौजी के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन से जुड़े लोग इन हेरिटेज वॉक को बढ़ावा दें। कहा कि डलहौजी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर सैर-सपाटे के लिए पहुंचने वाले सैलानियों को यहां की हेरिटेज धरोहरों की जानकारी देना बहुत जरूरी है। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बकरोटा क्षेत्र में लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर हेरिटेज वॉक की। गौरतलब है कि रविंद्रनाथ टैगोर इसी क्षेत्र में स्थित स्नोडन नामक भवन में रुके थे और अपने महान काव्य गीतांजलि को लिखने की शुरुआत उन्होंने यहीं पर की थी। उन्हीं की याद में इस मार्ग को टैगोर हेरिटेज मार्ग का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

डलहौजी के उपमंडलाधिकारी जगन ठाकुर ने भी इस हेरिटेज वॉक के महत्व पर अपने विचार रखे। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले जब उपायुक्त डलहौजी में बतौर उपमंडलाधिकारी कार्यरत थे, तब उन्होंने हेरिटेज वॉक बनाए जाने की योजना बनाई थी। उपायुक्त ने डलहौजी पब्लिक स्कूल की तरफ से बनाए गए पार्क का भी अवलोकन किया। इस पार्क में सेना युद्ध में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी रखी गई है जो सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस अवसर पर डॉ. जीएस ढिल्लो, डॉ. विपिन ठाकुर, राखी कौशल, अशोक महाजन, पूनम धवन, संजीव कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed