फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drug problem most serious in the country

देश में नशे की समस्या सबसे बड़ी: ओपी शर्मा

Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Drug problem most serious in the country
चंबा कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि और प्राचार्य। - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ओपी शर्मा कहा कि भारत में यू तो बहुत सारी समस्याएं हैं, लेकिन नशाखोरी आधुनिक समाज की एक बहुत बड़ी समस्या है। नशे को खत्म करना हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। भारत में 29% बच्चे नशे के जाल में फंस चुके हैं। पंजाब का पाकिस्तान से लगता हिस्सा नशा महामारी बन चुका है। इस समस्या के निवारण के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने नशे के विभिन्न कारण भी बताए। वे राजकीय महाविद्यालय चंबा में नशा निवारण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिमला, सोलन के साथ-साथ सभी जिलों में नशाखोरी का प्रतिशत चिंताजनक है। कहा कि प्रदेश में परीस्थितियां अत्यंत गंभीर हैं। प्रदेश के 12 में से 10 जिलों में युवा चिट्टा की गिरफ्त में फंस चुके हैं। नशा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर इत्यादि उत्तरी भारत क्षेत्र में बहुत गहराई तक अपने पांव पसार रहा है। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। ओपी शर्मा ने कहा कि भारत की 12 प्रतिशत जनसंख्या ठोस नशाखोरी से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ, अध्यापक, विभिन्न विभाग, मीडिया इत्यादि को इकट्ठे होकर काम करने की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए उनके प्रश्नों का हरसंभव उत्तर देकर निवारण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. महिंद्र सलारिया, प्रो. अविनाश, डॉ. हेमंत पाल, डॉक्टर मनेश वर्मा, डॉ. तेज सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार, प्रोफेसर संजीव कुमार, डॉ. संतोष, रविंद्र सिंह, संजय शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed