{"_id":"61698695dfacfa3d4434b8ac","slug":"drug-inspector-filled-samples-of-two-medicines-in-the-city-chamba-news-sml387280553","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा निरीक्षक ने शहर की केमिस्ट शॉपों से भरे दो दवाईयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा निरीक्षक ने शहर की केमिस्ट शॉपों से भरे दो दवाईयों के सैंपल
विज्ञापन
Drug inspector filled samples of two medicines in the city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दो दवाइयों के सैंपल भरे। इसमें एक सैंपल मल्टी विटामिन टैबलेट और एक दूसरा एंटी फंगल शैंपू का भरा गया है। सैंपलों को विभाग की ओर से जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा रहा है। यहां शैंपू और मल्टी विटामिन टैबलेट की गुणवत्ता की जांच होगी।
दवाइयों के सैंपल भरने के साथ ही दवा निरीक्षक ने केमिस्ट शॉप में दवाइयों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड जांचा। इसके अलावा सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गई नशीली दवाओं की बिक्री की जांच की गई। केमिस्टों को निर्देश दिए गए कि डॉक्टर की पर्ची बिना किसी को भी दवाई न बेचें। टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाई देते समय उसका पूरा रिकॉर्ड रखें। इसके अलावा नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को न बेचें। ऐसा करने पर केमिस्ट का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
शहर की दवाइयों की दुकानों में मल्टी विटामिन और एंटी फंगल शैंपू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायतों के आधार पर दवा निरीक्षक ने अपनी टीम को साथ लेकर शहर की केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों से मल्टी मिटामिन और एंटी फंगल शैंपू के सैंपल भरे गए। दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।