फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drone will keep an eye on the forest mites in the forests

जंगलों में वन काटुओं पर नजर रखेगा ड्रोन

Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Drone will keep an eye on the forest mites in the forests
चंबा। वन विभाग अब जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों को काटने वाले वन काटुओं पर ड्रोन से नजर रखेगा। इसके लिए चंबा वन मंडल ने एक ड्रोन भी खरीद लिया है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बीट अफसर और तीन वन रक्षकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ये कर्मचारी ड्रोन को जंगलों में उड़ाएंगे और वनों की वास्तुस्थिति का पता लगाएंगे। इससे विभाग को आने वाले समय में कई फायदे मिलने वाले हैं। दूरदराज के इलाकों में पौधरोपण करने के उपरांत विभागीय कर्मचारी पौधों की वास्तुस्थिति का पता नहीं लगा पाते थे, ऐसे क्षेत्रों में ड्रोन से आसानी ने निगरानी की जा सकेगी। इन दिनों जंगलों में फायर सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ जंगलों में आग की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जंगलों में आग लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि शरारती तत्व जंगल में आग लगाने के बाद वहां से गायब हो जाते हैं। जब तक विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, तब तक वे लापता हो चुके होते हैं। ऐसे में ऐसे शरारती तत्वों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। फिलहाल, विभाग ड्रोन के इस्तेमाल के लिए बीट अफसर सुनील कुमार और तीन वन रक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान इन कर्मचारियों को हरीपुर के जंगल में ट्रायल भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्दियों में जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों पर भी ड्रोन के जरिये नजर रखी जा सकेगी। सर्दियों में बर्फबारी अधिक होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों से जानवर खाने की तलाश में निचले इलाकों में पहुंचते हैं। ऐसे में शिकारी उनके शिकार के लिए पहले ही बंदूकें ताने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जंगलों में वन काटुओं पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कारगर साबित होगा। इसमें कम समय में बड़े क्षेत्रफल में जंगल की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed