फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Driver vanishes after parking truck in the middle of the road in Nanikhad; traffic jam lasts half an hour.

Chamba News: नैनीखड्ड में बीच सड़क ट्रक खड़ा कर चालक गायब, आधे घंटे तक लगा जाम

Mon, 07 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Driver vanishes after parking truck in the middle of the road in Nanikhad; traffic jam lasts half an hour.
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं समेत अन्य वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (बनीखेत)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नैनीखड्ड में सोमवार को बीच सड़क ट्रक खड़ा कर चालक चला गया। ट्रक के सड़क पर खड़े रहने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इससे मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं समेत अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम पांच बजे के करीब ये समस्या पेश आई। करीब आधे घंटे बाद चालक के लौटने पर ट्रक को सड़क किनारे हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर ट्रक खड़ा होने के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बिट्टू, धीरज महाजन, रेशों राम और कमल कुमार ने कहा कि नैनीखड्ड के समीप हाईवे पर पुलिस जवान तैनात किया जाना चाहिए। इससे सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने और जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी से समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed