{"_id":"67630dd31e58343c920663ac","slug":"drinking-water-tank-will-be-built-in-chilbangla-for-five-and-a-half-lakhs-chamba-news-c-88-1-cmb1002-139848-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिलबंगला में साढ़े पांच लाख से बनेगा पेयजल टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिलबंगला में साढ़े पांच लाख से बनेगा पेयजल टैंक
Wed, 18 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत चिलबंगला के लोगों को अब पानी की चिंता नहीं सताएगी। पंचायत में 56 हजार लीटर पानी की क्षमता का टैंक करीब 24 परिवारों की प्यास बुझाएगा। चिलबंगला में साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से यह पीने के पानी का टैंक तैयार किया जा रहा है। यह टैंक वन श्री त्राण विश्व कल्याण योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, यह पानी के टैंक विभिन्न पंचायतों में बनाएं जाएंगे। ग्रामीण प्रकाश चंद, निशु कुमार, उमेश कुमार, वदना देवी, सुरेश कुमार, कमला देवी और सन्नी कुमार का कहना है कि सरकार की इस नई योजना से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें पानी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने इस योजना के लिए सरकार का आभार भी प्रकट किया है। डीएफओ राम पाल का कहना है कि इस योजना के तहत विभिन्न पंचायतों में पानी के टैंक बनाए जाएंगे। ताकि, लोगों को इसका लाभ मिल सके। अभी चिलबंगला में साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से पानी का टैंक बनाया जा रहा है। जिसकी 56 हजार लीटर पानी की क्षमता रहेगी।