फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water shortage will be resolved in 19 Panchayats of Banikhet, Dalhousie and Bhatiyat.

Chamba News: बनीखेत, डलहौजी और भटियात की 19 पंचायतों में दूर होगी पेयजल किल्लत

Sun, 09 Nov 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage will be resolved in 19 Panchayats of Banikhet, Dalhousie and Bhatiyat.
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी और भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आती 19 पंचायतों में अब गर्मियों में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। राष्ट्रीय विकास बैंक के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजना का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष दस प्रतिशत कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो दिसंबर 2025 में योजना का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस योजना पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसमें से 44 करोड़ खर्च हो चुके हैं। इस योजना से बनीखेत, भटियात व डलहौज़ी क्षेत्र की 19 पंचायतों के 27 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

यह योजना नेशनल विकास बैंक के तहत निर्माणाधीन है। योजना के तहत अब तक 58 भंडारण टैंकों और दो जल शोधन संयंत्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में योजना परीक्षण चरण में है। अधिकारियों के अनुसार बूस्टर चरण का सफल परीक्षण किया जा चुका है और अब पानी चौहड़ा तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 26 किलोमीटर राइजिंग मेन, 74 किलोमीटर ग्रेविटी मेन और 95 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जा चुका है। सभी शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जा रहे हैं और यह योजना दिसंबर 2025 तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed