Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water crisis in Saho to be resolved; scheme to become operational in March

Chamba News: साहो में दूर होगा पेयजल संकट, मार्च में चालू होगी योजना

Tue, 10 Nov 2026 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Saho to be resolved; scheme to become operational in March
चंबा। साहो क्षेत्र की करीब 7,000 आबादी को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलेगी। 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही उठाऊ पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल शक्ति विभाग ने इसे मार्च 2027 में शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


योजना का करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष 20 फीसदी कार्य को आगामी चार माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस योजना से क्षेत्र की करीब 7,000 आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। दो साल पहले इस महत्वपूर्ण योजना का निर्माण शुरू किया गया था। डीला नामक स्थान पर 2.20 लाख लीटर क्षमता वाला पेयजल भंडारण टैंक बनकर तैयार है। कीड़ी नाले के पानी को स्वच्छ करने के लिए फिल्टर प्लांट का निर्माण भी पूरा हो गया है। इससे तीन पंचायतों के हजारों लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। यह क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

योजना के शुरू होने से हजारों लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ग्राम पंचायत कीड़ी, अठलुंई और रजिंडू के दर्जनों गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा। इन गांवों में गर्मियों के दौरान अक्सर पानी की किल्लत रहती है। यह योजना उनकी दीर्घकालिक समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। मार्च 2027 में योजना का शुभारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed