फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drain soft will save Ravi from getting polluted by city garbage

Chamba News: शहर के कूड़े से रावी को प्रदूषित होने से बचाएगा ड्रेन सॉफ्ट

Sat, 31 Aug 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Drain soft will save Ravi from getting polluted by city garbage
चंबा। ड्रेन सॉफ्ट शहर की नालियों में बहने वाले कूड़े कचरे को रावी नदी के पानी तक पहुंचने से रोकेगा। इससे नदी का पानी दूषित नहीं होगा और कूड़ा भी एकसाथ जमा हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा ने ड्रेन सॉफ्ट लगाने के लिए शहर के वार्डों में तीन जगह चिह्नित की हैं। शहर के साथ लगते पक्काटाला, पुलिस अधीक्षक आवास और मंजरी गार्डन में ये ड्रेन सॉफ्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद ड्रेन सॉफ्ट में फंसने वाले कूड़े को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हटाकर कूड़ा संयंत्र तक पहुंचाएंगे। नगर परिषद का यह नई पहल शुरू करने का मकसद रावी नदी के पानी को साफ और स्वच्छ रखना है।
विज्ञापन

शहर के साथ लगते विभिन्न वार्डों का कूड़ा बारिश होने पर नालियों में बहता है। नालियों में बहने वाले पानी के साथ यह कूड़ा रावी नदी तक पहुंच जाता है। इससे पानी प्रदूषित होता है। दूसरी ओर, नालियां में जगह-जगह कूड़ा फंसने से बरसात में पानी रास्तों पर बहने लगता है। इससे लोगों को भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद ने ड्रेन सॉफ्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। शहर में जहां-जहां बड़ी नालियां हैं, वहां ड्रेन सॉफ्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे कूड़ा पानी के साथ रावी तक न पहुंच पाए। उधर, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने बताया कि रावी नदी का पानी दूषित न हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से एक नई पहल शुरू की है। कहा कि नालों में ड्रेन सॉफ्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed