फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Draft lists of polling stations published

Chamba News: मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Draft lists of polling stations published
चंबा। जिले में सोमवार को मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित हो गए हैं। आठ सितंबर तक आम जनमानस निशुल्क निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त), समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चंबा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार) जिला चंबा, समस्त खंड विकास अधिकारी जिला चंबा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा और डलहौजी एवं नगर परिषद चुवाड़ी के कार्यालय में किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियां 8 सितंबर तक जन साधारण की ओर से निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूचियों का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट http://ceohimachal.gov.in पर भी किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि प्रारूप में प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियों में किसी प्रकार का परिवर्तन या कोई आपत्ति/सुझाव हो तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम/एसडीएम) चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी व भटियात के कार्यालय में 8 सितंबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2024 तक प्राप्त आपत्तियों / सुझावों का निपटारा 18 सितंबर को राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए होने वाली बैठक में किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed