फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dont use building which are going to dismental

असुरक्षित स्कूल भवनों में ना बैठाए जाएं स्कूली विद्यार्थी

Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों से लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों को लेकर जिला के समस्त प्रधानाचार्यों अाैर  मुख्याध्यापकों से असुरक्षित स्कूल भवनों की रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए संबंधित स्कूल प्रभारियों को एक सप्ताह का समय दिया है।  उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रभारियों स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन स्कूलों के भवन असुरक्षित हैं, वहां स्कूली विद्यार्थियों को न बैठाया जाए।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चों को बिठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विभाग ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि अगर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है तो निजी भवन में स्कूल कक्षाएं चलाने के लिए एनओसी ली जाए, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।
विज्ञापन


बुधवार को आपदा के तहत बचत भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने की। बैठक में असुरक्षित स्कूलों की रिपोर्ट बनाने अाैर असुरक्षित स्कूलों में बच्चों को न बिठाने के आदेश उपायुक्त ने उच्च शिक्षा विभाग को दिए थे। उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार ही उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त स्कूल प्रभारियों से असुरक्षित स्कूल भवनों की रिपोर्ट मांगी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि इसके बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। असुरक्षित स्कूल भवनों में स्कूल प्रभारी किसी भी सूरत में बच्चों को न बिठाएं। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के प्रयास करें और इसकी रिपोर्ट विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed