{"_id":"60802e0f8ebc3ebd0b6fc086","slug":"dont-take-risk-to-go-out-from-houses-in-rain-chamba-news-sml3681127131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लोग घरों से अनावश्यक न निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लोग घरों से अनावश्यक न निकलें बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस ने जिला वासियों को बारिश के मौसम में अनावश्यक घरों बाहर न निकलने की सलाह दी है। बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। चंबा थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो मैसेज जारी करते हुए सभी चंबा वासियों से अनावश्यक घर से न निकलने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बारिश के मौसम में कार के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। ऐसी घटना चंबा में दोबारा घटित न हो, इसके लिए लोगों को बारिश के मौसम में अपने घरों से निकलने से परहेज करना चाहिए। जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए।
उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि वे बारिश के मौसम में सड़कों पर गाड़ी चलाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अगर किसी स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हों तो वहां से जबरन गाड़ी न निकालें। ऐसे स्थानों पर भूस्खलन होने का खतरा रहता है। कहा कि रात को बारिश के मौसम में गाड़ी चलाने से परहेज करें।