{"_id":"60686d788ebc3ed913223189","slug":"dont-come-on-road-dont-leave-animals-on-road-chamba-news-sml366273599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से दूर रहें लोग, पशुओं को न छोड़ें लावारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से दूर रहें लोग, पशुओं को न छोड़ें लावारिस
विज्ञापन
चंबा। नौ अप्रैल को होने जा रही रैली ऑफ चंबा को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया हे कि रैली के दौरान गाड़ियों की स्पीड ज्यादा रहेगी इसलिए लोग अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ें और खुद भी सड़क से दूर रहें। यह आदेश प्रशासन ने उन क्षेत्रों के लिए जारी किए हैं, जहां से रैली के दौरान गाड़ियां दौड़ेंगी।
जानकारी के मुताबिक नौ अप्रैल को रैली ऑफ चंबा का आगाज होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चंबा दौरा प्रस्तावित है। इसके अलावा दस अप्रैल को ओबड़ी से चाहला, उटीप से पनेला और सुंगल से हरिपुर रूट पर तेज गति से गाड़ियां दौड़ेंगी।
जबकि 11 अप्रैल को हरिपुर से माणी, ख्वाली से मसरूंड, गुणुनाला से कैला और पनेला से उटीप मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी। रैली को लेकर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन वालंटियर भी तैनात करेगा। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि रैली के लिए जो रूट निर्धारित किए गए हैं वहां पर लोग खुद सड़कों पर न आएं और अपने पशुओं को भी न छोड़ें।