फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dont came out from home in corona time

जरूरी काम होने पर ही बाजार के लिए निकलें लोग

Tue, 01 Jun 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
dont came out from home in corona time
चंबा। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि वे जरूरी काम होने पर ही बाजार का रुख करें।
विज्ञापन

एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना कर्फ्यू में दी गई पांच घंटों की रियायत के दौरान उन्हें भी कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही शहर में प्रवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों की नासमझी उन पर और उनके परिवारों पर भारी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी शहर के मुख्य बाजार में काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने दो गज दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ाईं। शहर के सपड़ी और मुख्य चौक के पास काफी संख्या में लोग आवाजाही करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहा तो वहीं, दूसरी तरफ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के तहत कलाकारों ने भी लाउड स्पीकर के जरिये लोगों को कोरोना नियमों की पालना करने के लिए जागरूक गया।
विज्ञापन

शहर में अब दुकानों के खुलने का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी प्रकार की दुकानें शहर में पांच घंटे खुली रहेंगी लेकिन अब भीड़ भी ज्यादा होने लगी है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों से काफी कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसकी वजह बसों की आवाजाही न होना है। गौरतलब है कि वर्तमान में जिले में कोरोना से कुछ हद तक राहत मिली है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना सामने आने वाले मामलों में भी गिरावट हुई है। जबकि, रिकवरी रेट में काफी हद तक सुधार हुआ है लेकिन, लोगों की लापरवाही कहीं दोबारा भारी न पड़ जाए। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि जरूरी कार्य होने पर ही बाजार का रुख करें।
पुलिस ने कोविड नियम तोड़कर मास्क न पहनने वाले बीस लोगों के चालान किए। साथ ही लोगों को चेताया गया कि दोबारा बिना मास्क या आधा-अधूरा मास्क पहने दिखने पर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की जाएगी।

शहर के आस-पास लगेंगे चार और नाके
कोरोना कर्फ्यू में मिली पांच घंटों की रियायत के दौरान अब पुलिस और सख्ती करने के मूड में है। पुलिस विभाग अब शहर के आसपास चार और जगह नाके लगाकर लोगों को कोविड नियमों का पाठ पढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed