Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diwali shopping rush fills markets; people left stuck in traffic jams

Chamba News: बाजारों में उमड़ी दिवाली की खरीदारी, जाम में फंसे रहे लोग

Sat, 07 Nov 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Diwali shopping rush fills markets; people left stuck in traffic jams
धनतेरस के बाद शनिवार को देर शाम तक दुकानों पर लगी रही ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन

पटाखों, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर रही खूब चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को जिला मुख्यालय के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। धनतेरस के बाद त्योहार की तैयारियों ने जोर पकड़ा और देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।
पटाखों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और मिट्टी के दीयों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम के बीच रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा। यातायात पुलिस के जवान व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनभर मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

--
डिपुओं में सस्ती दरों पर मिलेगी चीनी और खाद्य तेल
दिवाली के मौके पर राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को चीनी और खाद्य तेल रियायती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। अंत्योदय परिवारों को 13 रुपये, एपीएल परिवारों को 33 रुपये और करदाता परिवारों को 48 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी मिलेगी। इसी तरह अंत्योदय और एपीएल परिवारों को 179 रुपये प्रति लीटर, जबकि करदाता उपभोक्ताओं को 188 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल दिया जाएगा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को डिपुओं में निर्धारित दरों पर ही राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कल से बहाल होंगी एचआरटीसी की नियमित बस सेवाएं
दिवाली के चलते रविवार शाम पांच बजे के बाद बंद रहने वाली एचआरटीसी की बस सेवाएं सोमवार सुबह से नियमित रूप से बहाल हो जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बस सुविधा मिलेगी। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए यात्री चंबा डिपो के दूरभाष नंबर 01899-222210 पर संपर्क कर सकते हैं।

--
रात को आपात स्थिति में बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
पटाखों से अग्निकांड और झुलसने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिवाली की रात को नेत्र रोग, सर्जरी, हड्डी रोग और एनेस्थीसिया समेत अन्य विभागों के चिकित्सकों और स्टाफ की ऑन कॉल ड्यूटी रहेगी। आपात स्थिति में संबंधित विशेषज्ञों को अस्पताल बुलाया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर मरीज 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंच सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed