{"_id":"675333bff09e01bdb000ea7b","slug":"division-of-panchayat-should-be-done-according-to-the-old-proposal-farooq-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138911-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने प्रस्ताव के हिसाब से किया जाए पंचायत का विभाजन : फारुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने प्रस्ताव के हिसाब से किया जाए पंचायत का विभाजन : फारुख
Fri, 06 Dec 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सनूंह पंचायत के विभाजन को लेकर ज्ञापन देता ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सनूंह के सैकड़ों लोगों ने पूर्व प्रधान फारुख की अध्यक्षता में एसडीएम सलूणी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि 5 दिसंबर को ग्राम पंचायत सनूंह में ग्राम सभा का आयोजन किया। इसमें कुछ लोगों ने माहौल खराब करने के लिए नारेबाजी की। पंचायत सचिव लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वहां से चले गए। ग्रामसभा में हंगामा होने की वजह से कोई सहमति नहीं बन पाई है। लेकिन, सचिव अब दो से तीन पंचायतें बनने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि सचिव ने जो दबाव में आकर कार्रवाई लिखी है। उसे निरस्त किया और पंचायत विभाजन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही 19 नवंबर को पास किए प्रस्ताव के मुताबिक ही पंचायत का विभाजन किया जाए। इस मौके पर पवन कुमार, काजल, प्रियंका और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।