{"_id":"64022d6d13c6c043a7033914","slug":"district-candidates-get-chance-in-batch-wise-recruitment-chamba-news-c-19-1-77663-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैचवाइज भर्ती में जिले के अभ्यर्थियों को मिले मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैचवाइज भर्ती में जिले के अभ्यर्थियों को मिले मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार से प्रदेशभर में विभिन्न वर्ग के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली बैचवाइज भर्ती में गृह जिले के अभ्यर्थियों की नियुक्तियां करने की मांग की है। इतना ही नहीं पूर्व सरकार की ओर से बदले गए नियमों को फिर से बदलकर पूर्व नियमों के आधार पर ही बैचवाइज भर्तियां करने की मांग की है। बताया कि 2018 में पूर्व सरकार ने बैचवाइज भर्ती नियम को बदलते हुए यह नियम बनाया ताकि बाहरी जिले के उम्मीदवार की नियुक्ति हो सके।
इसका उस समय भी बेरोजगारों ने कड़ा विरोध किया था लेकिन उस समय की भाजपा सरकार अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। बेरोजगार संघ चुराह के अध्यक्ष पवन कुमार और उपाध्यक्ष श्रीकांत का कहना है कि बैचवाइज भर्तियों में जिले के रोजगार कार्यालय से आने वाली सूची में से अभ्यर्थियों की ही नियुक्तियां की जानी चाहिए जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पहली बार गृह जिले के अभ्यर्थियों को छोड़कर बाहरी जिले के उम्मीदवारों को बैचवाइज भर्ती में नियुक्त किया गया।
इसका पूरे प्रदेश के बेरोजगारों ने कड़ा विरोध भी किया था लेकिन पूर्व सरकार अपने फैसले पर अड़िग रही। इसका खमियाजा भाजपा सरकार को हार के रूप में भुगतना पड़ा। वर्तमान सरकार से बेरोजगार संघ चुराह की मांग है कि पूर्व सरकार की ओर से बनाए गए नियमों को बदलते हुए पहले के नियमों को लागू कर बैचवाइज भर्तियों में गृह जिले के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की व्यवस्था लागू किया जाए। गृह जिले के अभ्यर्थी न मिलने की सूरत में बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाए।