{"_id":"606b3d7b8ebc3e8d3155f140","slug":"dispute-in-doctors-in-chamba-medical-college-chamba-news-sml3665184103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों में किसी बात को लेकर हो गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों में किसी बात को लेकर हो गया विवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक विभाग के दो चिकित्सकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद के चलते पहले दोनों के बीच बहसबाजी हुई और उसके बाद दोनों में हाथापाई भी शुरू हो गई। दो चिकित्सकों के विवाद से अन्य स्टाफ भी वहां इकट्ठा हो गया।
दोनों डॉक्टरों में काफी देर तक विवाद चलता रहा। उसके बाद दोनों चिकित्सक एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सिटी चौकी पहुंच गए। हालांकि, बाद में दोनों वहां से अपनी शिकायत दर्ज करवाए बिना लौट गए। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष शिकायत रखी। इस अवसर पर भी दोनों चिकित्सक एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देते हुए नजर आए लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस में विवाद को लेकर शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।
पुलिस सिटी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दो चिकित्सक आपसी विवाद को लेकर चौकी पहुंचे थे। लेकिन, इससे पहले कि उनके मामले को दर्ज किया जाता, दोनों चिकित्सक बिना शिकायत दर्ज करवाए वहां से लौट गए।