फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dispute between Langar Committee and Panchayat over toilet

Chamba News: शौचालय के लिए लंगर समिति और पंचायत में विवाद

Sat, 05 Sep 2026 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Sep 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Langar Committee and Panchayat over toilet
मैहला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर समितियां दिन-रात जुटी हैं लेकिन मैहला में श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंगर समिति और पंचायत के बीच विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

लंगर समिति का आरोप है कि पंचायत ने पहले शौचालयों की चाबी देकर सफाई करवाई और पानी के लिए नलके लगवाए लेकिन अब चाबी वापस लेकर शौचालयों पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन

मैहला में लंगर लगा रही श्री मणिमहेश लंगर समिति सेवा मोगा के सदस्य रूबी सिंगला और हेप्पी सिंगला ने बताया कि पंचायत की ओर से शुरुआत में उन्हें शौचालयों की चाबी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने अपने खर्चे पर शौचालयों की सफाई करवाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नलके भी लगवाए। उनका आरोप है कि अब पंचायत प्रधान ने चाबी वापस लेकर शौचालयों पर ताला लगा दिया है।
समिति सदस्यों ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर लगाने के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति ली है और 22 हजार रुपये शुल्क भी जमा करवाया है।
इसके बावजूद पंचायत प्रतिनिधि लंगर की अनुमति की पर्ची देखने पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर शौचालय श्रद्धालुओं के लिए खुलवाने और विवाद का समाधान करवाने की मांग की है।

उधर, ग्राम पंचायत गागला की प्रधान रीता देवी ने बताया कि वह मणिमहेश यात्रियों के लिए लगाए गए लंगर की जांच करने गई थीं। शौचालय की चाबी समिति को दी गई थी। वह चाबी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed