फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Disaster affected families will be given houses in 18 days: Anirudh

आपदा प्रभावित परिवारों को 18 दिन में दिए जाएंगे घर : अनिरुद्ध

Wed, 06 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected families will be given houses in 18 days: Anirudh
चंएबा के चुराह में लोगो की समस्याऐं सुनते पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह।स्त्रोत:प्रशासन
चंबा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मानसून सीजन में 6500 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर से पहले प्रभावित परिवारों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटना घटनाओं से प्रदेश में 14 हजार से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार राहत एवं बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र तीसा में आपदा प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए खंड विकास अधिकारी को पंचायत स्तर पर दोबारा सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित किसानों-बागवानों के प्रभावित खेत-खलिहान, गोशाला और लोगों के घरों को हुए आंशिक नुकसान की भरपाई के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम से एक लाख तक राशि के कार्यों को जल्द स्वीकृति दी जाए। कहा कि सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मनरेगा कार्यों के लिए सीमेंट खुले बाजार से लेने की स्वीकृति भी दी है। इससे पहले मंत्री ने कोटी विश्रामगृह में जन समस्याएं सुनीं। सत्यास पंचायत में 41 लाख से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री लोक भवन का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कंदला, बड़ोह, नकरोड़, चिल्ली क्षेत्र के लोगों ने भी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed