फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dinanagar man accused of kidnapping minor

दीनानगर के व्यक्ति ने सलूणी से नाबालिग का किया अपहरण

Thu, 15 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dinanagar man accused of kidnapping minor
चंबा। पठानकोट के दीनानगर के व्यक्ति पर विकास खंड सलूणी की एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन

इस संबंध में नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना किहार में व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 12 सितंबर को वह घर से अचानक लापता हो गई। उन्हें पूूरा शक है कि दीनानगर का व्यक्ति उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। इसलिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को तलाश किया जाए और उसका अपहरण करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जलद ही नाबालिग को तलाश करके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed