{"_id":"5eb832688ebc3e908256821a","slug":"diksha-second-in-online-turnament-chamba-news-sml332604056","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज की छात्रा दीक्षा ने ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज की छात्रा दीक्षा ने ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटका दूसरा स्थान
विज्ञापन
चंबा कॉलेज की छात्रा दीक्षा रणहोत्रा।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राष्ट्रीय ऑनलाइन सृजनात्मक प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चंबा की छात्रा दीक्षा रणहोत्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता द विजुअल हाउस ने आयोजित की। प्रतियोगिता की थीम क्लिक फोटो होम रही।
दीक्षा चंबा कॉलेज में बीएससी छठे सेमेसटर की छात्रा है, साथ ही रेड रिबन क्लब की स्वयंसेवी भी है। सहायक प्रो. एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. अविनाश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला के निर्देश पर राजकीय महाविद्यालय चंबा रेड रिबन क्लब के 25 स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय ऑनलाइन सृजनात्मकता प्रतियोगिता के में भाग लिया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 10 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच किया गया। प्रतियोगिता में पहले पंजीकरण और इसके बाद प्रस्तुति ऑनलाइन भेजनी थी। इसके बाद निर्णायकों ने हर वर्ग में 10 प्रतिभागियों को चुना गया।
विज्ञापन
इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वोटिंग हुई। इसके बाद हर वर्ग के विजेता घोषित किए गए। निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चंबा की दीक्षा रणहोत्रा ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पहले स्थान पर हैदराबाद और तीसरे स्थान पर दुर्ग, छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी रहे। विजेताओं को ऑनलाइन नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।