फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diet Cypress trainees are learning the tricks of teaching in schools

Chamba News: डाइट सरू के प्रशिक्षु स्कूलों में सीख रहे पढ़ाने के अनुभव

Wed, 17 May 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Diet Cypress trainees are learning the tricks of teaching in schools
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा के प्रशिक्षु जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। डाइट चंबा के प्रधानाचार्य सुमन कुमार मिन्हास की अगुवाई में डाइट सरू के 95वें प्रशिक्षु वर्तमान में शिक्षा खंड चंबा, हरदासपुरा और कियाणी के 16 स्कूलों में इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत डटे हुए हैं। डाइट प्रथम वर्ष सत्र 2022-24 और द्वितीय वर्ष सत्र 2021-23 के सभी प्रशिक्षु प्राथमिक पाठशाला सरू, उदयपुर, परेल, लोअर जुलाकड़ी, अपर जुलाकड़ी, कसाकड़ा, बालू, शहरचीनी, पक्काटाला, हरदासपुरा, सिद्धपुरा, सरोल, फोल्गत और घोल्टी में विद्यार्थियों को पढ़ाने और विद्यालयों में व्यावहारिक अनुभव ग्रहण करने का कार्य कर रहे हैं। ये सभी प्रशिक्षु विद्यालयों में 9 से लेकर 23 जून तक 30 वर्किंग दिवस तक अपना कार्य करेंगे। प्रशिक्षु विद्यालय में 30 मॉडल लेसन देंगे और हर विषय छह पाठ योजना बनाना अनिवार्य रहेगा। इस दौरान डाइट प्रवक्ता सुपरवाइजर का कार्य करेंगे। इस दौरान संबंधित विद्यालय के मुखिया और अध्यापक मेंटर के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा खंड चंबा, हरदासपुरा और कियाणी में प्रशिक्षु शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे। अध्यापन के अतिरिक्त स्कूलों में इन प्रशिक्षुओं की ओर से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी। प्रशिक्षु शिक्षक नवाचारी अध्ययन केंद्रों का भी दौरा करेंगे। पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा भी यही प्रशिक्षु करेंगे। विद्यालय प्रोफाइल हर प्रशिक्षु की ओर से बनाई जाएगी जिसमें विद्यालय का इतिहास, विद्यालय की प्रगति, अध्यापक और गैर शिक्षक कर्मचारियों की जानकारी, स्कूल रिकॉर्ड, विद्यालय का नजरी नक्शा स्कूल प्रोफाइल में तैयार करके लगाएंगे। इंटर्नशिप प्रोग्राम समाप्त होने के बाद हर प्रशिक्षु को अपने सभी पाठ योजनाएं संस्थान में जमा करवानी होंगी। डाइट प्रधानाचार्य ने सभी प्रशिक्षु को लग्न एवं कड़ी मेहनत से विद्यालयों में अपने कार्य को करने के निर्देश दिए। यह जानकारी डाइट मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed