फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dharota village connected with road facility

Chamba News: सड़क सुविधा से जुड़ा रुलयानी पंचायत का धरोटा गांव

Sun, 03 Dec 2023 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Dharota village connected with road facility
सम्मान समारोह में मौजूद पूर्व ​शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और अन्य। संवाद
डलहौजी (चंबा)। क्षेत्र की रुलयानी पंचायत के धरोटा गांव के सड़क सुविधा से जुड़ने पर शनिवार को स्थानीय पंचायत के लोगों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रुलयानी पंचायत की प्रधान उर्मिला देवी ने आशा कुमारी को जंद्रीघराट से धरोटा तक सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि देने और सड़क निर्माण के लिए पंचायत को सहयोग देने के लिए शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, आशा कुमारी ने पंचायत वासियों की ओर से सड़क निकलने में लगी हुई एलएनटी के चालक और उनके सहयोगी को नोटों के हर पहनकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आशा कुमारी ने इस सड़क के निर्माण के लिए करीब एक किलोमीटर तक अपनी निजी भूमि प्रदान की है। वहीं, लगभग 85 प्रतिशत सड़क के लिए क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी निजी भूमि दान की है। लोगों को संबोधित करते हुए आशा कुमारी ने धरोटा वासियों को सड़क सुविधा मिलने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस सड़क को लोक निर्माण विभाग विस्तारित करेगा। आशा कुमारी ने कहा कि जल्दी ही लोक निर्माण विभाग देवीदेहरा से धरोटा तक सड़क का कार्य भी पूरा कर लेगा। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed