फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees reached to see Lord Karthik Swami amid snowfall

Chamba News: बर्फबारी के बीच भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Thu, 30 Nov 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to see Lord Karthik Swami amid snowfall
कार्तिक स्वामी मंदिर।संवाद
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगति में लोगों ने बर्फबारी के बीच वीरवार को भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के कपाट 134 दिन के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

वीरवार को मंदिर के कपाट बंद करने से पूर्व विशेष पूजा की गई। मंदिर के पुजारियों ने गर्भ गृह में रखी शिव पुत्र कार्तिक स्वामी की मूर्ति को स्नान करवाया। उसके बाद वस्त्र पहनाए। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा की गई। पानी की एक गड़वी (लोटा) भी भरकर मंदिर में रखी गई। अब यह 134 दिन के बाद देखी जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को जब मंदिर के पुजारी कपाट बंद करने आए तो उनके साथ कुगति पंचायत से भारी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में पूजा शुरू होते ही बर्फबारी भी शुरू हो गई। इससे पूरी घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। श्रद्धालु बर्फ के बीच भगवान कार्तिक के दर्शन करने के लिए डटे रहे। जब तक मंदिर के कपाट बंद नहीं किए गए, तब तक सभी भक्त मंदिर परिसर में ही मौजूद रहे। दोपहर के समय जब पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद किए गए तो पुजारियों के साथ भक्तों ने अपने घर वापसी की। यह जानकारी मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed