फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees are reaching Chamba from Bharmour by making their own path

Chamba News: खुद रास्ता बनाकर भरमौर से चंबा पहुंच रहे श्रद्धालु

Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees are reaching Chamba from Bharmour by making their own path
चंबा। मणिमहेश के श्रद्धालुओं को क्षतिग्रस्त हो चुके रास्तों पर खुद नया रास्ता बनाकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। रावी नदी के तटों से गुजरते हुए पहाड़ों के बीच होकर पगडंडी के सहारे श्रद्धालु चंबा का सफर तय कर रहे हैं। सरकार व प्रशासन के प्रयासों की पोल उस समय खुली, जब श्रद्धालुओं ने भरमौर से चंबा तक पहुंचने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रद्धालु किस प्रकार से रावी नदी के तट से बह चुकी सड़क को पार कर रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर चढ़कर एक मुहाने से दूसरे मुहाने तक जा रहे हैं। धन्छौ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है, जिसे निकालने की उचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। श्रद्धालु स्वयं एक-दूसरे की मदद करके वहां से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed