फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devendra elected District Treasurer of Pensioners Federation

Chamba News: देवेंद्र चुने गए पेंशनर महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष

Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Devendra elected District Treasurer of Pensioners Federation
देवेंद्र चुने गए पेंशनर महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष
विज्ञापन

बैठक में बीआर भंडारी को दी गई चंबा इकाई के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
पेंशनरों की समस्याओं पर भी मंथन, एरियर-डीए की किस्तें जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला इकाई एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वजीर सिंह यादव ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा की गई। पेंशन एरियर का भुगतान 35 प्रतिशत व 15 प्रतिशत के हिसाब से करने के लिए महासंघ ने सरकार का आभार जताया। सरकार से मांग की कि पेंशनरों का बकाया एरियर और डीए की देय किस्तें शीघ्र जारी की जाएं।

इस मौके पर भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर मार्गदर्शन किया। चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान की सरकार से मांग की। जिला कार्यकारिणी के विस्तार के बारे में जिला अध्यक्ष वजीर सिंह यादव ने सदस्यों को अवगत करवाया। इकाई कोषाध्यक्ष के रूप में बीआर भंडारी को नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष देवेंद्र को नियुक्त किया गया। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में जिला प्रशासन से मांग की है कि चंबा में पार्किंग की समस्या के समाधान को लेकर सभी सदस्यों ने एक स्वर में मांग उठाई। कहा कि एसपी आवास के नजदीक बन रही पार्किंग पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगाई है, उसे जल्द हल करवाने का प्रयास किया जाए। बैठक में जिला कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार जर्म सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर, रोशन लाल शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed