फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Despite having the status of a civil hospital, Chuwari remains deprived of ultrasound facilities.

Chamba News: दर्जा सिविल अस्पताल का, फिर भी अल्ट्रासाउंड सुविधा से महरूम चुवाड़ी

Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Despite having the status of a civil hospital, Chuwari remains deprived of ultrasound facilities.
अस्पताल में मशीन उपलब्ध, क्षेत्र की 71 पंचायतों के मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए ग्रामीणों को लगानी पड़ रही टांडा या पठानकोट की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र के ग्रामीणों को सिविल अस्पताल की सुविधा मिलने के बावजूद अब तक अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
चुवाड़ी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद क्षेत्र की करीब 71 पंचायतों की आबादी को जांच करवाने के लिए टांडा और पठानकोट का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू न होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मामलों में चिकित्सकों की ओर से अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दिए जाने के बाद मरीजों को दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, अमर सिंह, देवी चंद, राज कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि भटियात क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है। उधर, एसएमओ डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इस बारे सरकार को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed