{"_id":"574484244f1c1b042069117f","slug":"despensery-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट, ध्रूं डिस्पेंसरी में ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट, ध्रूं डिस्पेंसरी में ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 24 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता उपतहसील की डिस्पेंसरियों में तैनात चिकित्सक और फार्मासस्टि न मिलने के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उपतहसील की ध्रूं डिस्पेंसरी में एक चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है, लेकिन मंगलवार को दोनों ही ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। डिस्पेंसरी पर ताला लगा देख लोग भड़क गए और काफी देर तक बरामदे में बैठे रहे। इस बीच ध्रूं पंचायत प्रधान संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर डिस्पेंसरी चल रही है वो पंचायत भवन का ही एक कमरा है।
विज्ञापन
ध्रूं पंचायत ने दवाएं रखने, चिकित्सक व मरीज को बैठने की व्यवस्था यहां कर रखी है, लेकिन शुक्रवार के बाद पिछले चार दिनों से यहां तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट ड्यूटी पर नहीं आए हैं। पंचायत प्रधान ने बीएमओ भटियात से बात करनी चाही, लेकिन उनके भी दौरे पर होने की वजह से बात नहीं हो पाई। पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि अकसर चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं होते हैं।
विज्ञापन
डिस्पेंसरी में मालुआ, कियोड़, भोसाल, बनेट, ध्रूं के लोग आते हैं। यह सभी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। इन लोगों को भगवान भरोसे रहना पड़ रहा है या फिर पांच सौ रुपये में टैक्सी बुक कर समोट आकर इलाज करवाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ध्रूं का संपर्क कच्चे मार्ग से जुड़ा है और यहां कोई भी बस समय पर नहीं चलती है। इस कारण लोगों के पास निजी गाड़ी का सहारा लेने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ समोट में तैनात डॉ. विकास ने बताया कि ध्रूं डिस्पेंसरी के संबंध में शिकायत मिली थी। उसके बाद जांच की गई है। यहां तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की छानबीन होगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।