फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Director will be posted in Agriculture Department soon

Chamba News: कृषि विभाग में जल्द होगी उपनिदेशक की तैनाती

Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director will be posted in Agriculture Department soon
चंबा। कृषि विभाग चंबा में जल्द उपनिदेशक की तैनाती होगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें इस पद के खाली होने से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। पिछले 15 दिन से उपनिदेशक का पद खाली चल रहा है। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में पहले से ही स्टाफ की कमी चल रही है तो वहीं, उपनिदेशक का भी तबादला हो गया। क्योंकि, जिले में लगभग 74 पद स्वीकृत हैं। इसमें 57 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि एक कृषि प्रसार अधिकारी छह कृषि उपकेंद्रों को संभाल रहा है। ऐसे में किसानों का खेती से रुझान भी कम होता जा रहा है। क्योंकि, किसानों को न तो समय पर बीज मिलता है और नहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। लेकिन, उपनिदेशक के पद भरने पर किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग चंबा के कार्यवाहक उपनिदेशक विकास कपूर का कहना है कि चंबा के लिए उपनिदेशक के आदेश जारी हुए हैं। जल्द ही चंबा कार्यालय में उपनिदेशक की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed