फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Chief Whip on Chamba visit from 6th

Chamba News: उप मुख्य सचेतक छह से चंबा के प्रवास पर

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Whip on Chamba visit from 6th
चंबा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया छह जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह छह जुलाई को सुबह रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे कूंर पहुंचेंगे। केवल सिंह पठानिया यहां लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा। सात जुलाई को सुबह 10:00 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। यहां से दोपहर बाद खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा। उप मुख्य सचेतक आठ जुलाई को सुबह खज्जियार से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed