फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Chief Minister will be on Dalhousie tour on May 10

Chamba News: 10 मई को डलहौजी दौरे पर होंगे उपमुख्यमंत्री

Sun, 07 May 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will be on Dalhousie tour on May 10
डलहौजी (चंबा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के 10 मई को डलहौजी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां जोरों-शोरों से चली हुई हैं। रविवार को भी पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने तैयारियों का जायजा लिया। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद जलशक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में डटे नजर आए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पर्यटन नगरी डलहौजी में उपमुख्यमंत्री पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण हेतु करीब 31 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें डलहौजी की चल रही पुरानी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का सुधारीकरण जबकि आहला कैचमेंट क्षेत्र में शुद्ध पेयजल हेतु स्थापित होने वाली फिल्टर यूनिट सहित फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत साढ़े चार लाख लीटर की क्षमता वाले भंडारण टैंक का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा डलहौजी के माल रोड पर सर्किट हाउस के समीप 35 लाख की लागत से बने वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम का भी उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री डलहौजी नगर के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना एवं बनीखेत में निर्माणाधीन जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed