{"_id":"63fa13e9fc8f2578f809e3e4","slug":"deployment-of-regular-experts-started-in-medical-college-chamba-news-c-19-1-71418-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नियमित विशेषज्ञों की तैनाती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नियमित विशेषज्ञों की तैनाती शुरू
Sat, 25 Feb 2023 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में अनुबंध पर सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों के स्थान पर नियमित विशेषज्ञों की तैनाती करना आरंभ कर दिया है। कुछ दिन पहले सरकार ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में सहायक आचार्य के पद पर डॉक्टर लक्की वर्मा की नियुक्ति की है जबकि विभाग में पहले से इस पद पर सेवाएं देने वाले अनुबंध पर नियुक्त विशेषज्ञ की सेवाएं खत्म कर दी हैं।
अब उनके स्थान पर नियमित विशेषज्ञ की तैनाती हुई है जो अब जिले के मरीजों को अपनी नियमित सेवाएं देंगे। अनुबंध के आधार पर तैनात विशेषज्ञ अपना अनुबंध खत्म होने के बाद कई बार सरकारी अस्पताल की सेवाओं को छोड़कर निजी अस्पतालों में सेवाएं देते थे। इससे मेडिकल कॉलेज की सेवाएं बार-बार प्रभावित हो रही थीं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रबंधन और फैकल्टी एसोसिएशन चंबा में नियमित स्टाफ की तैनाती करने की मांग कर रही थी।
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि हड्डी रोग विभाग में सरकार ने नियमित सहायक आचार्य के पद पर तैनाती की है। आगामी दिनों में सरकार अन्य पदों पर भी नियमित भर्ती कर सकती है।