{"_id":"57f9274b4f1c1b6c532703c6","slug":"deny-to-give-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति हाइड्रो परियोजना को नघियार नाले से नहीं देंगे पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति हाइड्रो परियोजना को नघियार नाले से नहीं देंगे पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात उपमंडल में स्थित शक्ति हाइड्रो लघु विद्युत परियोजना और इससे प्रभावितों के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। परियोजना के लिए नघियार नाले से पानी उठाने का विरोध कर रहे लोगों के साथ शनिवार को प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। इसमें परियोजना प्रभावितों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि उक्त परियोजना प्रबंधन गलत हलफनामा दायर कर न्यायालय से काम शुरू करने की स्वीकृति ले आया।
विज्ञापन
ऐसे में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रभावित लोग भी न्यायालय जाएंगे। दरअसल यह परियोजना पहले से इसी क्षेत्र में विद्युत उत्पादन कर रही है। विद्युत उत्पादन के लिए परियोजना जिस जल स्रोत से पानी उठाता था उसमें पानी कम होने के बाद इसी क्षेत्र के नघियार नाले से पानी उठाने के प्रस्ताव को सरकार और न्यायालय से स्वीकृति दिला दी। उसके बाद प्रभावित इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अगर परियोजना नघियार नाले से पानी उठाता है तो इस नाले के पानी पर आश्रित लोगों को कई तरह का नुकसान उठाना पड़ेगा। लिहाजा विकास के नाम पर प्रभावित लोग विनाश कतई नहीं होने देना चाहते हैं। इस बैठक में मौजूद विधायक विक्रम सिंह जरियाल, एसडीएम भटियात अश्वनी सूद, डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र और परियोजना प्रबंधन ने विरोध पर अड़े लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद प्रभावित नहीं माने। गौरतलब है कुछ समय पहले परियोजना के कार्य का विरोध कर रहे कुछ लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज है। ऐसे में लोगों का रोष चरम पर है।
विज्ञापन