{"_id":"6702bceacc152c85db0bdc7f","slug":"dental-chair-defective-in-medical-college-chamba-patients-are-getting-date-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134557-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में डेंटल चेयर खराब, मरीजों को मिल रही तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में डेंटल चेयर खराब, मरीजों को मिल रही तारीख
Sun, 06 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दांत की बीमारी का इलाज करवाने के लिए मरीजों को तारीख ही दी जा रही है। दंत विभाग में दोनों डेंटल चेयर खराब हो चुकी हैं। इसके बिना चिकित्सकों को मरीजों के खराब दांत निकालने के बाद इलाज करने में परेशानी हो रही है।
कई मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटते 15 से 20 दिन हो गए हैं, लेकिन हर बार उन्हें अगली तारीख दी जा रही है। चिकित्सक यही हवाला देते हैं कि डेंटल चेयर खराब हैं। हैरानी की बात है कि 15 से 20 दिन से खराब पड़ी दोनों डेंटल चेयर को ठीक करवाने में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। दांतों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए जिले भर से मरीज मेडिकल कॉलेज आते हैं। अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दंत चिकित्सक नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ रहती है। तीमारदारों में अशोक कुमार, जय सिंह, रवि कुमार, केवल, सुनील, सुरेंद्र, भाग चंद, किशोर व विनोद कुमार ने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि खराब पड़ी डेंटल चेयर को शीघ्र ठीक करवाया जाए।
--
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि दंत विभाग में खराब पड़ी डेंटल चेयर को ठीक करवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए तीन नई डेंटल चेयर जिला प्रशासन के सहयोग से मुहैया करवाई जा रही हैं।