{"_id":"657c875a3786b57b380fb216","slug":"demonstration-of-gramin-dak-sevaks-regarding-demands-chamba-news-c-88-1-cmb1002-14364-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का प्रदर्शन
Fri, 15 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय डाक इकाई के पदाधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन की अगुवाई इकाई अध्यक्ष बीएस राणा और महासचिव राकेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कर्मचारी की कार्य की गिनती महज 4 से 5 घंटे की जाती है, जबकि वे 8 से 10 घंटे सेवाएं देते हैं। बताया कि जीडीएस व्यवस्था में नियुक्त हर कर्मी खुद को शोषित महसूस कर रहा है। डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेगें। कहा कि उनका औचित्य लोगों को परेशान करने का नहीं हैं, लेकिन अपनी मांगों और समस्याओं का समाधान चाहते हैं। जिले के ग्रामीण डाकघरों में ताला लटका होने से मायूस होकर ग्रामीण खाली हाथ लौटने पर मजबूर हैं।
--