{"_id":"6ace7b3229b616ef4208fd64","slug":"demand-to-open-a-phc-at-malla-in-kharal-panchayat-chamba-news-c-88-1-ssml1004-199824-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खरल पंचायत के मल्ला में पीएचसी खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खरल पंचायत के मल्ला में पीएचसी खोलने की मांग
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत खरल के मल्ला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्राम पंचायत सियुला, खरल और खरोटी के करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है। वर्तमान समय में ग्रामीण उपचार करवाने के लिए छह से लेकर दस किलोमीटर का सफर तय कर सलूणी अस्पताल उपचार को जाने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों देसराज वर्ता, अच्छर सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरी कृष्ण, बिहारी लाल और दीन राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र की आबादी को देखते हुए मल्ला में पीएचसी खोलना जरूरी है। बीएमओ किहार डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से पीएचसी खोलने का प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद उसे आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, भटियात के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि उनके समक्ष ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में कोई मांग नहीं उठाई गई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुल सकेगा। अब लोगों की निगाहें इस मांग पर प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।