{"_id":"6a245294ae0796447008a97f","slug":"demand-to-fill-teacher-posts-cancel-census-duty-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185857-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षकों के पद भरने, जनगणना में लगी ड्यूटी रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षकों के पद भरने, जनगणना में लगी ड्यूटी रद्द करने की मांग
Sat, 06 Jun 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल सलूणी में शिक्षकों की कमी से स्कूल प्रबंधन समिति नाराज
तीन दिन में समस्या हल न होने पर दी चक्का जाम करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री स्कूल सलूणी में शिक्षकों की कमी पर स्कूल प्रबंधन समिति ने नाराजगी जताई है।
अध्यक्ष देस राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूल में लंबे समय से खाली अध्यापकों के सात पद को शीघ्र भरने और जनगणना कार्य में लगाई शिक्षकों की ड्यूटी तत्काल रद्द करने की मांग की गई। बैठक में प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। एसएमसी अध्यक्ष देस राज ने कहा कि विद्यालय में करीब 400 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वर्तमान में केवल दो अध्यापक ही स्कूल में कार्यरत हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसएमसी सदस्यों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधीश को ज्ञापन भेजा। इसमें मांग की कि खाली पदों को जल्द भरा जाए और जनगणना में लगाए गए शिक्षकों को स्कूल वापस भेजा जाए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो चक्का जाम करेंगे और बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
नायब तहसीलदार डीसी राणा ने कहा कि शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग पर प्रशासन स्तर पर विचार किया जाएगा। जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों के संबंध में भी उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सदस्य अंजू धीमान, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, इंद्रा देवी, समोज कुमारी, मनोज कुमार, पवन कुमार और अमर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।